सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक कालूराम मेघवाल मुख्य अतिथि रहे। सरपंच सौदान गुर्जर और महामंत्री राकेश गुप्ता भी मौजूद रहे। विधायक मेघवाल ने महिलाओं से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने और कौशल विकास पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में अहम है। आरसेटी निदेशक चंद्रशेखर सुमन ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को इमीटेशन ज्वैलरी निर्माण का छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।