भास्कर न्यूज | बाड़मेर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के संचालन के लिए बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सभागार में दो तकनीकी एवं नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान जनगणना 2027 के जुड़े विविध पहलूओं के बारे में अवगत कराया गया। जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार विशेष प्रशिक्षण में जिले की समस्त तहसीलों, नगरपालिकाओं तथा जिला स्तरीय जनगणना सेल में कार्यरत कार्मिको ने भाग लिया। जनगणना कार्य निदेशालय से नियुक्त बाड़मेर जिले के समन्वयक दीपक सिराधना एवं लोकेश सिंह शेखावत ने प्रशिक्षणार्थियों को गणना प्रक्रिया से जुड़े निर्देश दिए।