चूरू | स्वामी गोपालदास गर्ल्स कॉलेज में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. एसके सैनी ने बताया कि आयोजन लोहिया कॉलेज प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा का जीवन एवं योगदान तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें जनजातीय इतिहास, संस्कृति, कला, सामाजिक चेतना और जनजातीय गौरव दिवस से जुड़े प्रश्न पूछे गए। छात्राओं ने दोनों प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया और राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे। प्रभारी डॉ. मीनल चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य सुनीता चौधरी ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान लोहिया कॉलेज के डॉ. डीके चारण, डॉ. हेमंत मंगल, डॉ. बीएल मेहरा सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।