उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर ट्रेलर से भिड़ंत के बाद दमकल में आग लग गई। हादसे में 2 फायरमैन जिंदा जल गए। दमकल और ट्रेलर का ड्राइवर गंभीर घायल हैं। एक्सीडेंट रविवार सुबह 11 बजे माकडजपा गांव के पास हुआ। हादसा इतना भीषण था कि दोनों फायरमैन की हड्डी तक जल गईं। नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक एक किलोमीटर लंबा जाम रहा। सबसे पहले देखिए- हादसे की PHOTOS…. एक्सीडेंट के कारण दूसरी लेन में घुसा ट्रेलर ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया अग्नि रक्षक नाम की निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड है। जो पश्चिमी बंगाल नंबर की है। ये गाड़ी गुजरात से उदयपुर की तरफ जा रही थी। जिस ट्रेलर से भिड़ंत हुई है वो उदयपुर की तरफ से अहमदाबाद की ओर जा रहा था। वह पहले आगे चल रहे ट्रेलर से टकराया, फिर अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी लेन में फायर ब्रिगेड से भिड़ गया। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड के केबिन में आग लग गई। केबिन पिचकने के कारण अंदर ही फंसे फायरमैन थानाधिकारी ने बताया कि भिड़ंत के कारण फायर ट्रक का केबिन बुरी तरह पिचक गया था। उसमें लगी आग के कारण ड्राइवर सहित तीन लोग अंदर ही फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को आग के बीच से ही बाहर खींच लिया था, लेकिन दो फायरमैन जिंदा जल गए। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। फायर ब्रिगेड जिस कंपनी की थी, उससे कॉन्टैक्ट किया जा रहा है। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर भी घायल हुआ। दोनों घायलों को उदयपुर एक एमबी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ओवरस्पीडिंग के कारण राजस्थान में बढ़ रहे एक्सीडेंट ट्रांसपोर्ट और पुलिस डिपार्टमेंट के अलग-अलग डेटा के अनुसार राजस्थान देशभर में सड़क हादसों में छठे स्थान पर बना हुआ है। राज्य में वर्ष 2025 में हुए कुल 23,820 हादसों में से 15,647 दुर्घटनाएं तेज गति के कारण हुईं। इनमें करीब 7,600 लोगों की जान गई। वर्ष 2025 में हादसे कम हुए, लेकिन मौतें ज्यादा हुई हैं। प्रदेश में 2024 के मुकाबले 2025 में 1,018 दुर्घटनाएं कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद 307 अधिक लोगों की मौत हो गई। कुल दुर्घटनाओं में से करीब 63 फीसदी हादसे ओवरस्पीडिंग के कारण हो रहे हैं। इनपुट: शैलेन्द्र जैन, ऋषभदेव ----------- ये खबर भी पढ़िए… तेज रफ्तार ट्रॉले ने तीन दोस्तों को कुचला, मौत: हाईवे किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे; एक युवक 8 बहनों का इकलौता भाई था बांसवाड़ा जिले में NH-56 पर लसोड़िया पाड़ी के पास सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे 3 दोस्तों को ट्रॉले ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)