उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… अलीपुरा: एक साल से कम प्रेशर से आ रहा पानी अलीपुरा से सागर साहू ने खराब सरकारी हैंडपंप की समस्या पोस्ट की है। उन्हाेंने बताया कि 256, गली नंबर–11, घाटी स्कूल के पास लगे हैंडपंप में पानी का प्रेशर बहुत कम है। आसपास के काफी लोग पीने के पानी के लिए इस हैंडपंप पर ही निर्भर हैं। लेकिन बीते एक साल से इसका पानी लगातार कम प्रेशर से आ रहा है। भुवाणा: तीन महीने से बंद गली की रोड लाइट शहर के आश्रम रोड, भुवाणा से प्रेम प्रकाश गांचा ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि पुराने चुंगी नाके के पीछे, परमानंद आश्रम के पास करीब तीन महीने से रोड लाइट खराब है। काफी शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। अंधेरे के कारण कई बार लोग छोटे एक्सीडेंट में चोटिल भी हो चुके हैं। शिकायत के बावजूद निगम और यूआईटी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। एकलव्य नगर: घर से 20 मीटर दूर लगाया स्मार्ट मीटर शहर के सज्जनगढ़ रोड, न्यू रामपुरा कॉलोनी, एकलव्य नगर से विजेता ने बिजली के मीटर से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि न्यू श्रीनगर, रामपुरा कॉलोनी में उनका डॉमेस्टिक मीटर घर से 20 मीटर दूर खम्भे पर टांगा हुआ है। पांच साल से इस मीटर को मेरे घर पर लगाने के लिए शिकायत भेज रहा हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्मार्ट मीटर लगाते समय शिकायत करने पर मीटर घर की बजाय 20 मीटर दूर लगा दिया गया। विभागीय अधिकारियों से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। ट्रांसपोर्ट नगर: मुख्य रास्ते में भरा पानी, लोग परेशान जनकपुरी, ट्रांसपोर्ट नगर से लक्ष्मी ने मुख्य रास्ते के कीचड़ और पानी भरे होने से परेशान लोगों की परेशानी भेजी है। उन्होंने बताया कि आशापुरा माता जी के रास्ते पर रेलवे पुलिया के नीचे बारिश का पानी भरे होने से कीचड़ और फिसलन हो गई है। इसमें आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… चित्रकूट नगर: पोस्ट के बाद हुआ विभागीय एक्शन शहर के चित्रकूट नगर से चंद्रशेखर शर्मा ने जर्जर सड़क की मरम्मत और प्रशासनिक उपेक्षा की ओर ध्यान दिलाया है। उन्होंने लिखा है कि जनजाति बालिका छात्रावास के निर्माण के समय से यह सड़क ऐसे ही जर्जर पड़ी है। छात्रावास के बाद इस सड़क को बनना था लेकिन सड़क के नाम पर रोड़ी–गिट्टी पड़ी हैं। वाहनों के गुजरने पर ये छिटक कर राहगीरों को लगती हैं। पोस्ट के बाद संबंधित विभाग ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। सड़क निर्माण से छात्रावास और स्थानीय लोगों को राहत है। हिरण मगरी: जमादार महेश कुमार बने 'पब्लिक के स्टार' हिरण मगरी सेक्टर–3 से हर्षिता सिंह राव ने गली में कचरा न उठाए जाने और नियमित साफ–सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि मधु नर्सरी के पीछे वाली गली में नियमित सफाई और कचरा न उठने से कचरे का ढेर लग गया है। पोस्ट होने के बाद निगम के हैल्थ विंग के जमादार महेश कुमार ने सफाई करवा समाधान कर दिया है। इससे गली के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश