उदयपुर में मंगलवार को सड़क हादसे में नगर निगम के सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से निगमकर्मी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। वे सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए स्कूटी पर सवार होकर निकले थे। स्कूटी उनका भतीजा चला रहा थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही वे उछलकर सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत एमबी हॉस्पिटल भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कुरबान(51) निवासी हरिदास जी की मगरी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को हॉस्पिटल मॉर्च्युरी में रखवा दिया। जहां पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा। मृतक के दो बेटे पुलिस ने बताया कि मृतक कुरबान सड़क पर सिर के बल गिरे थे। सिर में गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया। वहीं, टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मृतक की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिवार में दो बेटे हैं। इधर, पुलिस आसपास सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है।