उदयपुर के विजया माता मंदिर में बुधवार को 94.3 माय एफएम की मुहिम ‘आपके घर से दिया जाएगा अयोध्या’ के सीजन-6 के तहत दीपक संग्रह अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भागीदारी निभाते हुए अयोध्या में प्रभु श्रीराम की नगरी को रोशन करने के लिए 500 से अधिक दीपक भेंट किए। अभियान के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी पीयूष भी इस पहल से जुड़े। उन्होंने मुहिम की सराहना करते हुए इसे श्रद्धा और सहभागिता से जुड़ा सुंदर प्रयास बताया। श्रद्धालुओं ने अपने घरों से दीपक देकर अयोध्या में होने वाले दीप प्रज्ज्वलन के लिए सहयोग किया। मुहिम के तहत उदयपुरवासियों की ओर से एकत्र किए गए इन दीपकों को अयोध्या भेजा जाएगा, जहां इन्हें प्रभु श्रीराम की नगरी में प्रज्वलित किया जाएगा। 94.3 माय एफएम की इस पहल के जरिए शहरवासियों को अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।