उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल में मंगलवार सुबह एक दुकान में लीकेज के कारण कई दुकानों में पानी भर गया। पानी की लाइन डेमेज होने से पानी फैलकर एक्सीलेटर की तरफ बढ़ने लगा। स्थिति को संभालने और लीकेज की समस्या दूर करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। सेकेंड फ्लोर पर पानी का बहाव इतना तेज था कि आसपास की कई दुकानों में पानी घुस गया। अचानक दुकानों में पानी भरने से व्यापारी भी घबरा गए। घटना के दौरान दुकानों में पानी भरता देख कई दुकानदार अपने स्तर पर ही पानी बाहर निकालने में जुट गए। दुकानदारों ने दुकानों में फैले पानी को बाहर निकालने के प्रयास करते हुए देखा गया। पहले देखिए, ये 4 PHOTO'S…. मॉल के दूसरे फ्लॉर पर भी भरने लगा पानी वहीं, पानी का बहाव लगातार बढ़ने से मॉल परिसर की दूसरी मंजिल पर भी पानी फैलने लगा। इसके बाद पानी को दूसरी जगहों तक पहुंचने से रोकने के प्रयास शुरू किए गए। मॉल प्रबंधन की ओर से विशेष रूप से चलती सीढ़ियों (एक्सीलेटर) पर पानी जाने से रोकने के इंतजाम किए गए, ताकि पानी नीचे की मंजिलों तक नहीं पहुंचे। पाइपलाइन फटने की घटना से कुछ समय के लिए मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शी विनोद जैन का कहना है कि इस दौरान दुकानदारों ने अपने स्तर पर पानी निकाला और इसके बाद मॉल का स्टाफ भी पहुंचा। साथ ही आमजनों का उस तरफ प्रवेश रोका गया क्योंकि पानी ही पानी हो गया था।