उदयपुर में कहीं डंपिंग यार्ड से फैलती बदबू और गंदगी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है तो कहीं नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बीमारी का खतरा बना हुआ है। वहीं हिरणमगरी सेक्टर 7 में सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे को हटाने और गंगू कुंड पार्क व श्मशान में बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने से लोगों को राहत मिली है। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए रहवासी जिम्मेदार विभागों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद आशीष कोठारी बने ‘पब्लिक की स्टार’ हिरणमगरी, सेक्टर 7 से दिग्विजय सिंह भाटी ने गीतांजली बाईपास के बीच लगे बिजली के खंभे को हटाने की समस्या पोस्ट का थी। इससे लगातार एक्सीडेंट हो रहे हां। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए इन्होनें कई बार निगम में शिकायत की थी। समस्या सामने आने का बाद पार्षद आशीष कोठारी ने इसका समाधान करवा दिया। इससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली। पार्क में हुई स्ट्रीट लाइट चालू, अंधेरे से राहत शहर के गंगू कुंड पार्क से मोहम्मद सोहेल छिपा ने पार्क और श्मशान में रोड लाईट बंद रहने की शिकायत पोस्ट की थी। अंधेरा रहने से पार्क में खेलते छोटे बच्चों को चोट लगने का खतरा रहता है। संबंधित विभाग ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। जिसके चलते लोगों को अंधेरे से राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... पिछोला रिंग रोड पर बने डंपिंग यार्ड से परेशानी शहर में सज्जननिवास बाग से यशवंत मीणा ने पिछोला रिंग रोड पर डंपिंग यार्ड बनने की समस्या बताई है। पोस्ट में बताया कि इनका घर रिंग रोड के पास ही है। कचरे के ढेर पड़े रहने से बदबू फैलती है और मच्छर पनपते हैं। हाईवे होने के कारण आने-जाने वाले लोगों को गंदगी से गुजरना पड़ता है। निगम से अपील है कि डंपिंग यार्ड की सफाई करवाई जाए। नालियों की सफाई नहीं होने से बीमारी का खतरा महावीर कॉलोनी पार्क से सुरेश परिहार ने उनके क्षेत्र में नाली की नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत पोस्ट की है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी जमा रहती है और आसपास बदबू फैलती है। इससे मच्छर और मक्खियां पनपने का खतरा बढ़ जाता है। गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण व बीमारियों का खतरा रहता है। जल्द इनकी समस्या का समाधान करवाया जाए। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. विद्यापीठ चौराहे पर साफ हुई नालियां:वर्धमान नगर में एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 2.नगर निगम के लाइनमैन चुन्नीलाल बने'पब्लिक के स्टार':सवीना खेड़ा रोड पर नई स्ट्रीट लाइट लगने से राहत