उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में आज उप सरपंच के चुनाव हुए। जिले की 189 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच उपसरपंच पद के लिए चुनाव हुए जिसमें कई जगह निर्विरोध उप सरपंच के चुनाव हुए। इससे पहले शुक्रवार को सरपंचों के 188 पदों पर चुनाव हुए थे। आज 189 उप सरपंचों के नामांकन के बाद वार्ड पंच ने वोटिंग कर उप सरपंच का चुनाव किया। उप सरपंच पद के लिए एक ही नामांकन आने पर कई पंचायतों में उप सरपंच का निर्वाचन निर्विरोध हो गया। इससे पहले जिले की 189 पंचायतों में से एक पंचायत सेमटाल में सरपंच निर्विरोध चुनने के बाद शुक्रवार को सरपंचों के 188 पदों पर चुनाव हुए थे। (बाकी परिणाम भी अपडेट किए जा रहे हैं) उदयपुर: सरपंच चुनाव के दूसरे चरण के नतीजे सबसे पहले:दैनिक भास्कर एप पर पढ़ें कौन जीता और हारा