उदयपुर जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को हुआ। उदयपुर में 6 बजे तक 63.52 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा वोटिंग कल्याणपुर और सबसे कम खेरवाड़ा पंचायत समिति में हुई है। मतदान का अंतिम प्रतिशत अब जारी होगा। जिले की 4 पंचायत समितियों खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदाता ने वोट दिया। इस चरण में जिला परिषद के 8 वार्डों और पंचायत समिति सदस्य के 62 वार्डों के लिए मतदान हुआ। 8 वार्डों में 24 प्रत्याशी और पंचायत समिति सदस्य के 62 वार्डों में 214 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पहले देखें चुनाव की तस्वीरें…. उदयपुर में 6 बजे तक 63.52 प्रतिशत वोटिंग 5 नवंबर को 117 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव तीसरे चरण के तहत 5 नवंबर को खेरवाड़ा, ऋषभदेव, कल्याणपुर और नयागांव पंचायत समिति क्षेत्रों की 117 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होगा। इससे पहले 4 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के लिए नामांकन होगा। इसके साथ ही उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। इनपुट सहयोग : हितेश जोशी-खेरवाड़ा, प्रतीक्षा-बावलवाड़ा, सतवीर सिंह-नयागांव, अशोक वैष्णव कल्याणपुर