उदयपुर शहर में 2 नवंबर को शहर के 50 से ज्यादा इलाकों में पावर कट रहेगा। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 8 घंटे तक बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के मादड़ी अधिशाषी अभियंता के अनुसार- 132 केवी के मेंटेनेंस के लिए 220 केवी जीएसएस मादड़ी पर सोमवार को शटडाउन लिया जाएगा। इस वजह से 220 केवी मादड़ी से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। ये एरिया रहेंगे प्रभावित सुबह 9 से शाम 5 बजे तक : हिरण मगरी सेक्टर 3, 4, 5 और 6, पनवाड़ियों की मादड़ी, नोखा, विद्या नगर, न्यू विद्या नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कुंभा नगर, चिराग कॉम्प्लेक्स, करणी नगर, वीणा नगर, बप्पा रावल नगर, सेटेलाइट हॉस्पिटल रोड, डूंगला हाउस, पुलिस थाना सेक्टर-6, गायत्री नगर, श्रीराम नगर, बंजारा बस्ती, हनुमान नगर, आदर्श नगर, श्रीजी नगर, बालाजी नगर, न्यू बालाजी नगर और बीएसएनएल कॉलोनी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक : द्वारिका अपार्टमेंट, जल विहार कॉलोनी, त्रिमूर्ति कॉम्प्लेक्स, रामेश्वरम अपार्टमेंट, महादेव अपार्टमेंट, सावित्री वाटिका के पास, सर्वोत्तम कॉम्प्लेक्स, वैशाली अपार्टमेंट, ए-वन कॉम्प्लेक्स, काशीपुरी, शुभम कॉम्प्लेक्स, देवकृति अपार्टमेंट और आनंद कॉम्प्लेक्स। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक : मनवाखेड़ा, मनवाखेड़ा गांव, एकलिंगपुरा, एकलिंगपुरा चौराहा, हनुमान स्टोन रोड, कलड़वास, कलड़वास गांव, झामरकोटड़ा रोड, कानपुर खेड़ा, वेसा मगरी, पाराखेत, पाराखेत चौराहा, केसरपुरा, रानी जी की बावड़ी, अरिहंत विहार, जोयड़ा बावजी, कार्तिक नगर, पवन वैली, पार्श्वनाथ नगर, पार्श्वनाथ विला, जीवनरतन स्कूल, जतिन आईटीआई, तलावा, वाटर वर्क्स और माइंस से जुड़े सभी क्षेत्र। सुबह 8:30 से शाम 4:30 बजे तक: यूनिवर्सिटी रोड, बड़ी पीपली, छोटी पीपली, पहाड़ा, हीरा बाग कॉलोनी, सुथारवाड़ा, आनंद नगर, 100 फीट रोड, हिस्टोरिया रॉयल, वर्जू विला, नंद भवन, अशोक विहार, न्यू अशोक नगर, आयड़, लोहार कॉलोनी व आसपास के संबंधित सभी क्षेत्र।