उदयपुर शहर में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में दो शिफ्ट में पावर कट किया जाएगा। पहली शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान शहर के करीब 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी ये इलाके होंगे प्रभावित सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक : दुर्गा नर्सरी रोड,धाबाई जी की बाड़ी, अशोकनगर मैन रोड,शिवम् काम्प्लेक्स,विनायक काम्प्लेक्स,शिव पार्क कॉलोनी, मंगलम फ़न स्क्ववायर और आसपास के क्षेत्र। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक : कोर्ट चौराहा, लोढ़ा काम्प्लेक्स, शास्त्री सर्कल, मदन निवास, कोर्ट परिसर, भट्ट जी की बाड़ी, जीबीएच हॉस्पिटल एवं आसपास के क्षेत्र।