अजमेर विद्युत वितरण निगम ने उदयपुर शहर में बुधवार को करीब 50 से ज्यादा इलाकों में 7-8 घंटे तक पावर कट रखा जाएगा। बिजली निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते अलग-अलग इलाकों में पावर शेडयूल किया गया है। बिजली निगम की ओर से सुबह से शाम तक बिजली बंद रखी जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से गांधी नगर, प्रतापनगर जीएसएस और आकाशवाणी फीडर के इलाके प्रभावित होंगे। इन इलाकों में रहेगा पावर कट सुबह 9 से शाम 5 बजे : गांधी नगर,विक्रमादित्य चौराहा, नाकोड़ा नगर, हरिश्याम विहार,मनीष विहार,गौतम विहार,आरटीओ,अरावली काम्प्लेक्स, लाल विहार, गांधीनगर, अमर विलास, स्वास्तिक हाईट्स, रघुनाथपुरा, कुंज विहार, महावीर हाईट्स एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : प्रतापनगर जीएसएस से जुड़े अर्नेस्ट गैस, टेंपसन यूनिट 4 एरिया, अरावली मिनरल्स, सिल्वर स्टोन, हस्तिनापुर, 20 माइक्रोन, सलोनी कांटा, कोरोमंडल, श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन, अवनी ग्रुप, प्रास मिनरल, भोईवाड़ा, एसकेजे इंफोसिस आसपास इंडस्ट्री, मेवाड़ पॉलिटिक्स काला भाटा इलाका सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : खेमपुरा, दक्षिण सुंदरवास, ओस्तवाल नगर, विद्या विहार, उतरी सुंदरवास, सी-क्लास, आरएचबी काॅलोनी, ई क्लास, आपणी ढाणी, पुराना आरटीओ, मीरा नगर, रेबारियों का गुड़ा, कपिल विहार, नाकोड़ा नगर -1,2,3, भैरव नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रतापनगर से ठोकर चौराहा, मादड़ी, आकाशवाणी फीडर से जुड़े एरिया में बिजली बंद रहेगी।