उदयपुर में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… सूरजपोल सर्किल: एक महीने से रोड लाइट खराब उदयपुर के सूरजपोल सर्किल, फतेह मेमोरियल के सामने एक महीने से खराब रोड लाइट की समस्या टीकम चंद ने भेजी है। उन्होंने बताया कि यह रोड लाइट एक महीने से बंद है। यहा पास ही बस स्टाॅप भी है जिस कारण अंधेरे से लोगों को काफी असुविधा होती है। एकलिंगपुरा: त्योहारी सीजन में भारी वाहनों का प्रवेश बंद हो शहर के एकलिंगपुरा चौराहा, मनवा खेड़ा, एनएच–8 पर भारी जाम की समस्या पोस्ट कर धर्मवीर भाटिया ने भारी वाहनों के प्रवेश पर निषेध लगाने की अपील की है। उन्होंने लिखा है कि बलीचा से सुखेर तक बने नए बायपास पर दिन के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। इससे एक तो जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं हादसे का डर भी लगा रहता है। शांति हिल: गड्ढे भरी सड़क, भारी डंपरों से हादसे का डर शहर के शांति हिल, रम्या रिसॉर्ट के सामने से नवीन मीणा ने सड़क की स्थिति बहुत खराब होने के बारे में बताया है। वाहन चालकों को अक्सर यहां हादसे का डर बना रहता है। पैदल चलने वालों का सड़क की बारीक धूल से बुरा हाल है। सड़क पर बड़े–बड़े गड्ढे, रोड़ी गिट्टी से दोपहिया वाहन सवार लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। भारी डंपरों की आवाजाही ने समस्या बढ़ा दी है। अम्बा माता: यादव कॉलोनी में रोड लाइट खराब यादव कॉलोनी, अम्बा माता से योगेश ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि यादव समाज के नेाहरे में लगी रोड लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। बीच बीच में कुछ समय के लिए जलती है लेकिन फिर बंद हो जाती है। यह लगातार जलती–बुझती रहती है। इस रोड लाइट की समस्या का समाधान करवाएं। अब एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… सिलावटवाड़ी: पोस्ट के बाद हुआ विभागीय एक्शन शहर के सिलावटवाड़ी एरिया से एक जागरूक नागरिक ने सीसी रोड खोदने के बाद इसे दोबारा सही नहीं करने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि नल से जुड़ी समस्या को ठीक करने के लिए जलदाय विभाग ने इसे खोदकर परेशानी तो सुलझा दी लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की। पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इसे ठीक करवा दिया। अब मलबा हटाकर खोदी हुई जगह को फिर से समतल कर दिया गया है। एक्सईएन रितेश पाटीदार बने ‘स्टार ऑफिसर’ हिरण मगरी सेक्टर–9 से सुंदरलाल ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब पड़ी है लेकिन कोई इसे ठीक नहीं कर रहा। विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया। समस्या हल होने से लोगों को भी परेशानी से छुटकारा मिल गया। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 2.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 3. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 4.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 5.एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 6.चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 7.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 8.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 10.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश