उदयपुर शहर के अलग-अलग इलाकों से नागरिकों ने भास्कर समाधान पर अपनी समस्याएं पोस्ट कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। कहीं सरकारी नाले पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है तो कहीं खुले ट्रांसफार्मर और झूलते बिजली के तार लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से रात के समय आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, भास्कर समाधान पर समस्याएं सामने आने के बाद सवीना खेड़ा रोड पर नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई और कालका मंदिर मार्ग की बंद लाइट भी ठीक करवाई गई, जिससे लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के 'पब्लिक के स्टार' बने नगर निगम के लाइनमैन चुन्नीलाल सवीना खेड़ा रोड से कैलाश नागदा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि माध्यमिक बालिका विद्यालय के पास स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता था। इससे छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। अंधेरे के कारण दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का डर भी बना रहता था। समस्या सामने आने के बाद नगर निगम के लाइनमैन चुन्नीलाल ने विद्यालय के पास नई रोड लाइट लगवाकर समाधान करवाया। इससे क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। कालका मंदिर मार्ग पर एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू कालका मंदिर मार्ग, पहाड़ा से अशोक गोयल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी थी। इसके कारण रात के समय सड़क पर अंधेरा रहता था और लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी। लाइट चालू होने से क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... हिरण मगरी में नाले के कवर हटने से हादसे का खतरा हिरण मगरी से दुष्यंत त्रिवेदी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में नाले के कवर हटे हुए हैं। नाला खुला होने से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के समय अंधेरे में खुले नाले में गिरने की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों ने नाले पर कवर लगवाकर इसे सुरक्षित करने की मांग की है। हिरण मगरी सेक्टर-13 में सड़क पर गहरे गड्ढों से परेशानी खेड़ा, हिरण मगरी सेक्टर-13 से अजय बजाज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढे भरने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ है पब्लिक की आवाज:सूखे पेड़ में उलझे बिजली तारों से हादसे का डर, 10 दिन से नहीं उठा कचरा 2. जेईएन पिंकी मीणा बनीं 'स्टार ऑफिसर:वार्ड 36 में डेढ़ महीने बाद शुरू हुआ अधूरी सड़क का काम 3. धोद रोड में स्ट्रीट लाइट की समस्या हुई दूर:वार्ड 13 में नाली की सफाई नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आती 4. सांवली सर्किल पर टूटी सड़क की समस्या हुई दूर:किसान कॉलोनी में वाटर बॉक्स की लाइन ठीक करवाई 5. सांवली सर्किल पर सड़क के गड्ढों की समस्या हुई दूर:तेवीपुरा तिराहे पर 3 महीने से नहीं हुई सफाई 6. ‘भास्कर समाधान’ बना जनमंच:चोक नालियां, ओवरफ्लो चैम्बर, टूटी सड़कें, त्योहारी सीजन में भी सुधार नहीं 7.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 9.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 10.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं