उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने सोमवार को ट्रैफिक और रूट डायवर्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया। SP ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर्स और जवानों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा- त्योहारी सीजन में देश-विदेश से टूरिस्ट उदयपुर पहुंच रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों की खरीदारी के कारण बाजारों में भारी भीड़ है। ऐसे में असुविधा नहीं हो इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अतिक्रमण फिर से हटाए जाएंगे- SP एसपी अमृता दूहन ने अतिक्रमण को लेकर कहा- पूर्व में नगर निगम की टीम के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाए गए थे। उन जगहों पर वापस लोगों ने अस्थायी अतिक्रमण कर लिया है। उसे फिर से पूरी तरह से हटाया जाएगा। एसपी ने ट्रैफिक पुलिस को हिदायत दी है कि वे चौराहों पर लोगों को ट्रेफिक रूल्स की पालना कराएं और नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। एसपी की लोगों से ट्रेफिक रूल्स पालना की अपील SP ने लोगों से ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उदयपुर में भारी संख्या में टूरिस्ट आते है, ऐसे में शहर की छवि को उत्कृष्ट बनाए रखने और सुरक्षित सफर के लिए सभी वाहन चालकों से ट्रेफिक रूल्स की पालना करना जरुरी है।