उदयपुर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ और अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने मोबाइल से युवती के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। फिर उसके साथ अवैध संबंध के लिए का दबाव बनाने लगा। इसके लिए बार-बार युवती का पीछा करते हुए उसे परेशान करने लगा। युवती ने मना किया तो उसके अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर भी अंजाम भुगतने की बात कही। इसके बाद डरी-सहमी युवती थाने पहुंची और 4 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राज उर्फ टिंकल पुत्र महेन्द्र बंजारा निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 75(2), 76, धारा 308(4) और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे थानाधिकारी ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।