उदयपुर में आज मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। कहीं कहीं छिट-पुट बादल भी नजर आए। जिले में सुबह-शाम ठंड का असर महसूस हो रहा है। रात के तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ता जाएगा। रात के तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बीती रात का तापमान 19.6 डिग्री से घटकर 16.8 डिग्री सेल्यियस पहुंच गया। वहीं, दिन का तापमान पिछले करीब एक सप्ताह से 30 डिग्री या इससे ज्यादा बना हुआ था। वह घटकर 27 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।