भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर के पुराना आरटीओ रोड पर मिर्ची मंडी के पास एक अनियंत्रित वाहन ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण बिजली का पोल टूट गया और सड़क पर बिजली के तार नीचे झुक गए और टूट गए। हादसे की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। बिजली निगम की टीम ने तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू करवाया ताकि क्षेत्र में सुरक्षा बनी रहे और बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।