राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ में एनएसएस का द्वितीय एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश के एकीकरण में उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य बनवारी लाल मीणा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को एनएसएस के ध्येय वाक्य 'नॉट मी बट यू' को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील भी की। इस दौरान प्राचार्य ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रोफेसर एसएम रॉय और एनएसएस जिला समन्वयक गोपाल लाल सालवी ने भी विचार व्यक्त किए। छात्रा फोजिया शाह और निधि जैन ने अपने विचार साझा किए। शिविर में एनएसएस की चारों इकाइयों के प्रभारी, महाविद्यालय स्टाफ और स्वयंसेवक-स्वयंसेविक ाएं मौजूद रहे।