उत्तराखंड के केदारनाथ में सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद मंगलवार सुबह का तापमान माइनस 8°C से नीचे पहुंच गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ने से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नैनीताल और चमोली जिले में आज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश में 3 दिन तक तूफान 'मुरासु' का असर देखने मिल सकता है। मंगलवार को जबलपुर समेत 23 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यूपी में 3 दिन लगातार हुई बारिश के बाद ठंड शुरू हो गई। अवध और पश्चिमी यूपी में धूप कमजोर होने लगी है। दिन के पारे में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रात का पारा 15 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। दिल्ली के आनंद विहार में सुबह 6 बजे AQI 278 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक यह खराब श्रेणी में है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों में मौसम की खबरें… राजस्थान: राज्य में नहीं होगा तूफान 'मुरासु' का असर:दीपावली तक मौसम साफ रहेगा बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘अर्नब’ के बाद अब 'मुरासु' आ गया। लेकिन इस चक्रवात का असर राजस्थान में नहीं रहेगा। राजस्थान में दीपावली तक मौसम साफ रहेगा।दिनभर धूप रहने से मौसम सुहावना रहेगा, जबकि रात में हल्की सर्दी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 10 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: दिन में बढ़ेगा तापमान, रात में बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिन में पारा 3 डिग्री तक गिरेगा यूपी में 3 दिन लगातार हुई बारिश के बाद ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने नवंबर में पूर्वी यूपी के अधिकतर इलाकों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं पश्चिमी यूपी में सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: नैनीताल और चमोली में बारिश के आसार, बाकी जिलों में मौसम रहेगा शुष्क उत्तराखंड के नैनीताल और चमोली जिले में आज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में तेज धूप खिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली यानी 8 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में चारधाम यात्रा के लिए मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, धूप खिलने से ठंड से मिलेगी राहत हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के ज्यादातर भागों में मंगलवार सुबह से ही धूप खिली हुई है। प्रदेश में 8 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले छह दिन तक बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर इससे मौसम सुहावना बना रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: सुबह-शाम बढ़ी ठंड:तापमान में 1.5 डिग्री की कमी, कल से तेज हवाएं चलेंगी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह अब ड्राई बना हुआ है। आज (3 नवंबर) को दिन में तेज धूप खिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि अब ठंड का अहसास होने लगेगा। राज्य के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: रात के तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट, सुबह हल्की धुंध छाई, दिन में गर्मी बरकरार हरियाणा में नवंबर की शुरुआत के साथ ही रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि दिन में अभी भी गर्मी का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के 2 नवंबर के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नारनौल में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: ठंड की दस्तक; कई इलाके में दिखेगा कुहासा, पछुआ हवा बढ़ाएगी परेशानी बिहार में अब हल्की ठंड दस्तक देने लगी है। सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। वहीं, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने से रात के मौसम में ठंड का एहसास होगा। पूरी खबर पढ़ें… MP: 3 दिन 'मुरासु' का असर, 23 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 30-40 किमी घंटा रफ्तार से चलेंगी हवाएं मध्य प्रदेश में 3 दिन तक तूफान 'मुरासु' का असर देखने को मिलेगा। मंगलवार को जबलपुर समेत 23 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…