राजसमंद| नगर परिषद ने मंगलवार को कांकरोली की द्वारकेश सब्जी मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। आयुक्त विजेश मंत्री ने व्यापारियों और आमजन को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। उन्होंने प्लास्टिक से पर्यावरण और पशुधन को होने वाले नुकसान बताते हुए इसके विकल्प अपनाने की अपील की। इस दौरान व्यापारियों और उपभोक्ताओं को पर्यावरण अनुकूल कम्पोस्टेबल कैरी बैग वितरित किए गए। आयुक्त ने शहर को स्वच्छ, हरित और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग मांगा। उन्होंने चेताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर राजस्थान नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।