अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सफाई, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कहीं नालियां नहीं होने से पानी और कीचड़ फैल रहा है तो कहीं लंबे समय से कचरा जमा होने से लोग परेशान हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या का समाधान होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... विद्यापीठ चौराहा: दिनेश गहलोत बने 'पब्लिक के स्टार' शहर के विद्यापीठ चौराहा से जय सचदेव ने अपनी दुकान के बाहर नाली का गंदा पानी भरने की समस्या 'भास्कर समाधान' पर पास्ट कर समाधान की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि पानी भरने से रोज दुकान में आने–जाने में असुविधा हो रही है। गंदगी हो रही है सो अलग। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद नगर निगम के सफाई कर्मचारी दिनेश गहलोत ने पानी निकालकर इसका समाधान कर दिया। वर्धमान नगर में एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू सेक्टर-11 स्थित वर्धमान नगर से भारती ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई है। इसके कारण रात के समय अंधेरा रहने से स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी। इससे क्षेत्र में रोशनी हुई और लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... अभिनव स्कूल के पास नालियां नहीं, सड़क पर फैल रहा पानी और कीचड़ सेंट्रल एरिया स्थित राजेंद्र नगर से जगदीश शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि अभिनव स्कूल के पास नालियां नहीं बनी हुई हैं। इसके कारण पानी सड़क पर फैला रहता है और कीचड़ जमा हो जाता है। गंदगी के कारण क्षेत्र में मच्छर भी पनप रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से नालियों का निर्माण करवाकर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। नाकोड़ा नगर में लंबे समय से जमा कचरे का ढेर, लोग परेशान रकमपुरा रोड स्थित नाकोड़ा नगर से सुरेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में काफी समय से कचरे का ढेर जमा है। लंबे समय से कचरा नहीं उठने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से कचरा उठवाकर नियमित सफाई करवाने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.नगर निगम के लाइनमैन चुन्नीलाल बने'पब्लिक के स्टार':सवीना खेड़ा रोड पर नई स्ट्रीट लाइट लगने से राहत 2. कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 3. केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 4. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 5. अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति 6. एक्सईएन राकेश गहलोत बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में एक साल से खुले चैम्बर की समस्या हुई हल, आना सागर की रोड लाइट भी सुधरीं, चूहों और बिजली के तारों की समस्या 7. चीफ हैल्थ इंस्पेक्टर रमेश बने 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में 20 साल पुरानी पेयजल समस्या का समाधान, महीनों बाद सफाई होने से लोग खुश 8.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 9.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 10.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप