श्री वीर बीकाजी सोलंकी राजपूत संस्थान की बैठक रविवार को देसूरी के पैनोरमा में हुई। बैठक में 11 नवंबर को होने वाली राजपूत जयंती और राजपूत प्रतिभावान सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। अलग-अलग व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिए गए। समारोह के लिए माइक, साउंड सिस्टम, भोजन, आवागमन, पेयजल, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां तय की गईं। मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्र में प्रचार के लिए वाहन व्यवस्था का प्रस्ताव पारित हुआ। अतिथियों और समाजबंधुओं के लिए बस सुविधा देने पर सहमति बनी। भोजन की समुचित व्यवस्था तय हुई। पेयजल के लिए कैंपर और टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम संचालन की व्यवस्था पर भी सहमति बनी। बैठक में समाज के नवनिर्वाचित सरपंच और उपसरपंच को समारोह में सम्मानित करने का निर्णय हुआ। प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह भी होगा। तैयारियों की समीक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए 5 नवंबर को पैनोरमा में बैठक रखी गई है।