पाली| अखिल भारतवर्षीय महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास ने भारतीय जीवन बीमा निगम से सेवानिवृत्त समाजसेवी विजेंद्र कुमार शर्मा को राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन पत्र सौंपा। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि गोपाल उपाध्याय, महामंत्री जी एल तिवारी, केंद्रीय कोर कमेटी सदस्य देवराज शर्मा और उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय की उपस्थिति में दिया गया। समारोह में बीकानेर, नागौर और जोधपुर से आए पदाधिकारियों का स्थानीय न्यासियों ने स्वागत किया। न्यास ने देश और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से 21 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त ऋण सहायता दी।