पाली| विश्व हिन्दू परिषद की जिला बैठक एम. शांतिलाल मेहता सरस्वती विद्या निकेतन में हुई, जिसमें हितचिंतक अभियान और जनसंपर्क की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रचार प्रमुख मनीष सेन के अनुसार मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचार-प्रसार प्रमुख नरेश बोहरा ने बताया कि अभियान 17 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना और अधिकाधिक लोगों को गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। बैठक में अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार हुआ। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेंद्र माछर ने की। संचालन बाबूलाल कुमावत ने किया।