आवर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर पगारिया में शाम को स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकला। पथ संचलन राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर भटवाड़ा, पंचमुखी हनुमान मंदिर, आवर रोड़, कंकाली माता मंदिर होते हुए सहकारी बैंक चौराहे से मुख्य सड़क से होता हुआ पुनः राधा कृष्ण मंदिर पहुंचा। इस दौरान जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। पथ संचलन ले दौरान छोटे छोटे स्वयंसेवकों द्वारा किया गया बैंडवादन आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान पूरे समय मार्ग में जयघोष गूंजते रहे।