भीलवाड़ा | बरूंदनी में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार सुबह घना कोहरा छाने से पूरा इलाका धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे के कारण सड़कों, खेतों और आसपास के इलाकों में दृश्यता कम रही। सुबह के समय वाहन चालकों को भी आवागमन में सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम में आए बदलाव के साथ सर्द हवाओं का असर भी महसूस किया गया। बागौर में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा। 20 फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दिया। इसके साथ ही सर्दी का असर भी बढ़ गया। बरुंदनी में सुबह के समय छाया कोहरा।