गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को कलेक्टर के निर्देश पर मिशन मानस योजनांतर्गत मानस सत्र मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद रहे। वरिष्ठ अध्यापक प्रेमसिंह राणावत, भगवतसिंह देवड़ा ने बताया कि विद्यालय, डी जेड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर कार्यशाला हुई। कार्यशाला में कानाराम मेवाड़ा ने प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, ​िरसाइक्लिंग पर विचार रखे। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। पार्वती देवासी, कमलेशकुमार, अलकाकुमारी, लक्ष्मणकुमार ने भी अपने विचार रखे। इससे पहले विद्यार्थियों ने घरों से निकले प्लास्टिक का संग्रह किया। गांव में संदेश दिया। मौके पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंवारियां, भगवतसिंह देवड़ा, मांगीलाल बिश्नोई, मणिप्रकाश राव, नरेन्द्रकुमार राणा, देवीसिंह गुर्जर, नवीनकुमार ओझा, मोहनलाल, अंजना चौधरी सहित स्टाफ मौजूद रहा।